सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दीवां गांव में शुक्रवार शाम घर में अकेली 19 वर्षीय युवती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है आरोप है कि गांव के ही 2 लोगों ने युवती को लात-घूंसों और जूते से पीटा मारपीट में उसके पैर की हड्डी टूट गई शनिवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार खुशबू (19) शुक्रवार शाम अपने घर पर अकेली थी इसी दौरान गांव के ही 2 लोग उसके घर पहुंचे आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों ने खुशबू के साथ बेरहमी से मारपीट किया पिटाई में उसके पैर में गंभीर चोट आई और हड्डी टूट गई घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई खुशबू की मां ने उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।











