लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

स्व. पं. दूधनाथ तिवारी की स्मृति में ‘विराट कुश्ती दंगल’ का भव्य आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

• ₹1 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र

वाराणसी। स्व. पंडित दूधनाथ तिवारी जी की पावन स्मृति में कुरु चौराहे के पास स्थित बगीचे में एक भव्य ‘विराट कुश्ती दंगल’ का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दंगल के मुख्य व्यवस्थापक विजय प्रकाश तिवारी रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र और दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

दंगल की सबसे रोमांचक कुश्ती ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का पुरस्कार दांव पर रखकर कराई गई, जिसका हाथ विकास प्राधिकरण सदस्य अंबरीश सिंह ‘भोला’ ने मिलवाया। वहीं, ₹50,000 की महत्वपूर्ण कुश्ती का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेष पांडेय द्वारा पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया गया। अखाड़े में दिनभर कांटे की टक्कर देखने को मिली और हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू, अंबरीश सिंह ‘भोला’ (विकास प्राधिकरण सदस्य), शैलेष पांडेय (भाजपा प्रदेश मंत्री),मनीष चौबे (भावी बसपा विधायक प्रत्याशी),
पंकज सिंह ‘डब्लू’ (स्नातक एमएलसी प्रत्याशी),
शांतनु राय (प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के सुपुत्र),
रवि सिंह (ब्लॉक प्रमुख), महिंदर सिंह, सचिन मिश्रा, डॉ. मनीष सिंह, प्रशांत तिवारी, रोहित तिवारी, ऋतुराज, विवेक उपाध्याय, अतुल जी तथा रामकुमार दुबे (दरोगा) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में व्यवस्थापक विजय प्रकाश तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों और खेल प्रेमियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी पारंपरिक मिट्टी की कुश्ती और खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है, साथ ही युवाओं में खेल भावना और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment