लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

पिपरी में गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला-रासलीला का भव्य शुभारंभ

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

• 1960 से लगातार हो रहा मंचन, राम-सीता की आरती कर एसडीएम ने किया उद्घाटन

पिपरी (सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा बाजार स्थित रामलीला मंच पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर को श्रीरामलीला एवं रासलीला का शुभारंभ विधि-विधान से गणेश पूजन और भगवान श्रीराम-सीता की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में दुद्धी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ पहुंचे और पूजा-अर्चना कर मंचन का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।
गौरतलब है कि तुर्रा बाजार में वर्ष 1960 से लगातार रामलीला एवं रासलीला का मंचन होता आ रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और सत्य के संदेश को आत्मसात करते हैं।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 1960 से निरंतर रामलीला-रासलीला का आयोजन करना सराहनीय कार्य है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराते हैं। उन्होंने समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए आयोजन की निरंतरता बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, रामलीला-रासलीला कमेटी के अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता ने आयोजन में पहुंचे उपजिलाधिकारी का स्वागत करते हुए सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास है कि वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ी रहें। गणेश पूजन एवं आरती के साथ शुरू हुए इस आयोजन से तुर्रा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment