म्योरपुर (संवाददाता) राजा राम
सोनभद्र। म्योरपुर वन क्षेत्र अंतर्गत मनबसा जंगल में अवैध रूप से पेड़ों की कटान कर लकड़ी ले जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने देर रात छापेमारी कर कत्था के सात बोटा लदा टेंपू पकड़ लिया वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़काम मच गया। हालांकि टीम को देखते ही टेंपो ड्राइवर टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया रेंजर जेवर सिंह ने नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने रात कारीब 11 बजे जंगल क्षेत्र में निगरानी के दौरान संदिग्ध टेंपो को रोक कर जांच की। वाहन में कत्था के साथ बोटा लदे मिले पूछताछ और जांच के दौरान लकड़ी के संबंध में संतोष जनक दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने टेंपो को पकड़ कर रेंज ऑफिस ले आये और उसे सीज कर दिया।
रेंजर जवर सिंह ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी मनवासा और बगिया नार के जंगल में रात के अंधेरे में कत्था के पेड़ों की अवैध कटान कर लकड़ी को ठेकेदारों तक पहुंचा जा रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए बनकर्मियों की टीम को निगरानी के लिए लगाया गया था इसी दौरान लकड़ी लदा टेंपू पकड़ गया वन विभाग ने टेंपो को शिज कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जंगल में अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा टीम की लगातार निगरानी से जंगल के सक्रिय लकड़ी तस्करी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी है।











