लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

रामगढ़ में नुक्कड़ नाटक और रंगोली से गूंजा सेवा-स्वच्छता का संदेश

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय

सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी-शास्त्री जयंती पर गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, रामगढ़ (चतरा) में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और रंगोली के माध्यम से स्वच्छता, सेवा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया शुक्रवार दोपहर 3 बजे सूचना विभाग ने बताया कि विद्यालय परिसर में आयोजित नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित से जुड़े संदेश उकेरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लेते हुए समाज में स्वच्छता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment