लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सम्पूर्ण भारत में 13 सितम्बर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत: न्यायाधीश

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

कमाल अहमद/सोनभद्र

जनपद सोनभद्र न्यायालय प्रांगण तथा तहसील ओबरा, दुद्धी एवं ग्रामीण न्यायालय घोरावल में आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत- प्राधिकरण सचिव अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव।

    सोनभद्र। 13 सितंबर 2025 को सम्पूर्ण भारत समेत सोनभद्र जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत जनपद न्यायालय सोनभद्र के प्रांगण एवं वाह्य न्यायालय ओबरा, दुद्धी तथा ग्रामीण न्यायालय घोरावल में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय अपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, आर्बिट्रेशन एवं पेट्टी ऑफेंस के वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण, विद्युत बिल, सर्विस में वेतन एवं भत्तों से संबंधित सेवा निवृत्तिक परिलाभों से संबंधित विवाद, राज्यों से संबंधित मामले, सुलह योग्य प्री लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौता के आधार पर संपन्न किया जाएगा।
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के जिला सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए गुरुवार 11 सितम्बर 2025 को बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण किया जाना है।


    जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र तथा सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने जनसाधारण से अपील किया है कि अपने लंबित वाद-विवाद, शिकायत को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकरण, फोरम, न्यायालय के पीठासीन अधिकारी, जनपद न्यायालय सोनभद्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र से संपर्क कर अपने विवादों का
    निस्तारण करा सकते हैं।

    Follow On Telegram
    kishan Pandey (Editor)

    kishan Pandey (Editor)

    किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

    ---Advertisement---

    Leave a Comment