म्योरपुर /राजाराम
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय इंडियन गैस एजेंसी के समीप शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पोस्ट मास्टर को टक्कर मार दी जिससे पोस्टमार्टम घायल हो गए इसके तत्पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। निवासी हरियाणा हिमांशु (25 )वर्ष के रूप में हुई है जो नाधिरा स्थित डाकघर में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत है। हिमांशु नाधिरा से अपने किराए के मकान बभनी जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे के बाद मौके पर अपरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर अन्य डाककर्मी की मदद से घायल हिमांशु को निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर झंपहुंचाया गया वहां तैना चिकित्सक डॉक्टर पल्लवी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दी वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की भी तलाश की जा रही है।










