लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दुर्गा पूजा को लेकर बीजपुर में तैयारियां तेज, शांतिनगर व पुर्नवास में पूजा समितियों का गठन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता बीजपुर

• पंडाल, रामायण पाठ व साफ-सफाई समेत व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने पर जोर

बीजपुर (सोनभद्र)। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बीजपुर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को शांतिनगर मंदिर एवं दूधईया देवी प्रांगण पुर्नवास में अलग-अलग बैठकें आयोजित कर दुर्गा पूजा समितियों का गठन किया गया। बैठक में पूजा आयोजन को भव्य, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
शांतिनगर मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में राममिलन गुप्ता को अध्यक्ष, अशोक गुप्ता को उपाध्यक्ष, रामप्रकाश गुप्ता को महामंत्री, कमलकांत गुप्ता को मंत्री तथा आनंद कुमार गुप्ता एवं संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। गोपाल गुप्ता को संरक्षक और सिद्धार्थ गुप्ता को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। राहुल यादव एवं पन्नालाल को सूचना मंत्री, रमेश, सुनील एवं दिवाकर को सक्रिय सदस्य, रामसजीवन एवं कन्हैयालाल को संगठन मंत्री तथा पन्नालाल गुप्ता, संदीप एवं अखिलेश गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया।
दूधईया देवी प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता इंद्रदेव सिंह ने की। बैठक में रामायण पाठ, पूजा पंडाल निर्माण, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को समय से पूरा कराने पर जोर दिया गया। समिति में शिवधारी गुप्ता एवं परशुराम को संरक्षक, गौतम वर्मा को अध्यक्ष, देवकुमार यादव को उपाध्यक्ष, रामधनी गुप्ता को महामंत्री, संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष, रमेश गुप्ता को मंत्री, राममिलन गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष, मनीष यादव को सूचना मंत्री तथा सिद्धार्थ गुप्ता को सह-मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
दोनों पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ दुर्गोत्सव को श्रद्धापूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment