लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

जन्माष्टमी को लेकर राधा-कृष्ण मंदिर रेणुकूट में तैयारियां तेज

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। श्री राधा-कृष्ण मंदिर रेणुकूट में जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में श्रद्धालु तथा आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।

मंदिर परिषद के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया की जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और विभिन्न सजावटी सामग्रियों से मंदिर की विशेष सजावट की जा रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन समिति श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन, पूजा-अर्चना और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटी है। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी कार्यक्रम श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment