लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: वार्षिक आम सभा की कार्यवाही रिपोर्ट एवं बैठक संपन्न

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर राजाराम

सोनभद्र। म्योरपुर में रविवार को रामलीला मैदान, रासपहरी आयोजक नाबार्ड द्वारा संचालित म्योरपुर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, रासपहरी
सोनभद्र। 14 सितम्बर 2025, दिन रविवार को, नाबार्ड द्वारा संचालित म्योरपुर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, रासपहरी की वार्षिक आम सभा का आयोजन रासपहरी स्थित रामलीला मैदान में किया गया। सभा की अध्यक्षता शेयरधारक किसान एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री राम दयाल प्रजापति द्वारा की गई।


इस अवसर पर कंपनी के निर्देशक


श्री रणजीत सिंह
श्री सुभाषचंद्र
श्री लाल शाह
श्रीमती सहोदरी देवी
तथा –
सीईओ – श्री सुनील कुमार
अकाउंटेंट – श्री रितेश कुमार
ISAP से – श्री राजेश यादव
ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक, सोनभद्र – श्री राकेश कुमार ओझा
रेशम विभाग से निरीक्षक – श्री पंकज कुमार अग्रहरी
इफको से – श्री कृष्ण कांत तिवारी
SGI से – श्री सियासत अंसारी
किसान प्रतिनिधि – श्री सुदामा प्रजापति, श्री कमलेश कुमार मिश्रा, श्री राकेश, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री मानरूप सिंह
बनवासी सेवा आश्रम के कार्यकर्ता, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के विषय पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
सहित लगभग 700 किसान उपस्थित रहे।
कार्यवाही विवरण

  1. पिछले वित्तीय वर्ष की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई।
  2. विगत वित्तीय वर्ष का बैलेंस शीट प्रस्तुत कर उसका प्रदर्शन किया गया।
  3. कंपनी में चल रहे क्रियाकलापों तथा भविष्य की कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
  4. भविष्य की कार्ययोजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
  5. विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँचाने हेतु कंपनी द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।
  6. यह निर्णय लिया गया कि कंपनी किसानों के समग्र कल्याण एवं कृषि विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी और सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाने का कार्य करेगी।
  7. बनवासी सेवा आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व से अवगत कराया ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment