लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: बीजपुर क्रिकेट टूर्नामेंट विवादों में घिरा, गंभीर आरोपों के बीच डोडहर टीम घोषित विजेता

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुजर्र (बीजपुर)

बीजपुर(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र बीजपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार खेल भावना से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहा। टूर्नामेंट के दौरान आयोजन समिति पर कई गंभीर आरोप लगाए गए, जिसके चलते अंततः मैच को बीच विवादों में समाप्त कर विजेता घोषित करना पड़ा। स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों का आरोप है कि मैच आयोजन के दौरान समिति के कुछ सदस्यों द्वारा शराब के नशे में प्रतियोगिता कराई जा रही थी, जिससे पूरे आयोजन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए।
बताया जा रहा है कि सेमीफाइनल मुकाबला बैढन टीम और आयोजन समिति के बीच खेला गया, जिसमें बैढन टीम ने आरोप लगाया कि बार-बार गलत निर्णय लिए जा रहे हैं और मैच निष्पक्ष तरीके से नहीं कराया जा रहा। आरोपों से नाराज होकर बैढन टीम बिना मैच पूरा किए ही वापस लौट गई। वहीं फाइनल मुकाबला समिति और डोडहर टीम के बीच होना था, लेकिन इसी दौरान बाइक टच होने के मामूली विवाद में समिति के एक सदस्य द्वारा सूरज कुमार पांडे नामक व्यक्ति का सिर फोड़ दिए जाने का आरोप लगा है, जिससे माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों का दिखा आक्रोश

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जनता के विरोध और बढ़ते विवाद को देखते हुए आयोजन समिति ने डोडहर टीम को विजेता घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूर्नामेंट के दौरान इससे पहले भी कई बार हाथापाई और विवाद की स्थिति बन चुकी थी, जिससे आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
अब क्षेत्र में चर्चा है कि खेल जैसे आयोजन में लगातार हो रहे विवाद भविष्य में ऐसे आयोजनों की छवि खराब कर सकते हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment