लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: बीजपुर थाने को मिला नया प्रहरी, राजेश सिंह ने संभाली कमान, अपराध पर कसेगी नकेल”

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र को गुरुवार की सायं एक नया नेतृत्व मिला जब नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने औपचारिक रूप से बीजपुर थाने का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने सबसे पहले थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके आगमन से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और आम जनमानस में सुरक्षा की नई उम्मीद जगी है।
कार्यभार संभालने के पश्चात थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों पर सख्ती, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय और पीड़ित नागरिकों को समयबद्ध व निष्पक्ष न्याय दिलाना उनका संकल्प है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


नवागत प्रभारी ने कहा कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा तथा पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी स्थापित करना उनकी कार्यशैली का मूल आधार रहेगा। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को पूर्व प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया था, जिसके बाद राजेश सिंह को बीजपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी राजेश कुमार सिंह अपने हंसमुख, सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि “असहाय और पीड़ितों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे, कोई भी व्यक्ति निडर होकर अपनी समस्या लेकर थाने आ सकता है।”
उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता, अवैध गतिविधि या अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। नवागत थाना प्रभारी के नेतृत्व में बीजपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा को लेकर सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी उनके आगमन का स्वागत करते हुए भरोसा जताया है कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment