म्योरपुर राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत म्योरपुर दूध्दी मार्ग पर स्थित आश्रम मोड़ के पास मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में जा टकराई बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु दुध्दी भेजवा दिया वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृत्यको की पहचान रामकुमार 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लालू निवासी गोविंदपुर और हिमांशु 18 वर्ष पुत्र अमरनाथ निवासी मनबसा थाना दूध्दी के रूप में हुई है वहीं गंभीर रूप से घायल युवक सुनील 18 वर्ष पुत्र गौरी शंकर निवासी गोविंदपुर बताया जा रहा है तीनों युगों को देर रात आश्रम मोड़ से दूध्दी की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया जहां परिवार वालों में मातम छाया हुआ है।












