म्योरपुर/राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर मुर्धवां मार्ग पर सोमवार शाम एक बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के के अनुसार युवक कुसम्हां निवासी राजन 20 वर्ष पुत्र आलोक के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल राजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में लाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉक्टर पल्लवी सिंह ने राजन का प्रारंभिक उपचार किया उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर सिंह ने उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया चिकित्सा के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट आई है जांच में यह भी सामने आया है कि उसने शराब का सेवन किया हुआ था परिजनों ने बताया कि राजन सोमवार को शाम मुर्गा लेने के लिए म्योरपुर गया हुआ था जहां ब्लॉक मुख्यालय के पास बाइक नियंत्रण होगी और वह गिर पड़ा।










