लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: डिलीवरी बॉय का शव मिला पुलिया के नीचे झाड़ी में, क्षेत्र में सनसनी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर /राजाराम

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किर बिल गांव में बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे एक डिलीवरी बॉय का पुलिया के नीचे लगभग 10 फीट झाड़ी में उसकी बाईक सहित मिला जहां पर खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर पढ़ते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को झाड़ियां से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां डॉक्टर आराधना ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुध्धी भेजवा दिया मृतक की पहचान बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा गांव की निवासी 20 वर्षीय बृजलाल किशोर पुत्र आत्माराम के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार बृजलाल किशोर तीन माह पहले हैदराबाद में फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने गया था और तीन दिन पहले ही घर लौटा था मंगलवार दोपहर वह घर से निकला था और शाम करीब 8:00 बजे दादा को फोन कर इलाज के लिए वाराणसी जाने की बात कही थी इसके बाद वह किरबिल गांव कैसे पहुंचा यह स्पष्ट नहीं हो सका। थाना प्रभारी राम दरसराम ने बताया कि साक्ष जुटाए गए हैं और आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment