लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन पार्क का किया निरीक्षण

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन पार्क का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पार्क तैयारी के लिए पाटी गयी मिट्टी, बाउण्ड्री के लिए भरी गयी बुनियाद, प्रयोग की जा रही सामग्री आदि की स्थिति का जायजा भी लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पार्क के सुन्दरीकरण के उद्देश्य से पार्क में गेट निर्माण, फूल व पौध रोपण के लिए स्थान चयनित करते हुए गढ्ढे की खुदाई आदि को पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित को दियें। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क का माॅडल ऐसा तैयार किया जाये कि पार्क में जो वृक्ष हैं, उनको बेहतर तरीके से सुरक्षित रखा जाये, उसके साथ किसी प्रकार का छेड़-छाड़ न किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्क में सिंचाई व्यवस्था के साथ ही पानी के फूहारे व मोर की आकृति आदि का निर्माण कराया जाये, जिससे पार्क की मनोहारी दृश्य देखने लायक बनी रहें। उन्होंने कहा कि पार्क में जहां मिट्टी पटाव की आवश्यकता हो, उसे बरसात होने से पहले ही पूर्ण करा लिया जाये, जिससे पार्क को तैयार करने में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पायें, पार्क में प्रकाश व्यवस्था के लिए जो भी उपयोगी सामग्री हो की तैयारी समय रहते पूर्ण करा लिया जाये।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment