लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: कमज़ोरों की आवाज़, सामाजिक न्याय के प्रतीक थे डॉ. सोनेलाल पटेल जी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिशन की एक बैठक अध्यक्ष श्री जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें यश कई डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी का परिनिर्माण दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और अधिकार की ज्योति पहुँचाई,वंचितों, शोषितों और पीड़ितों को हक़ दिलाने की लो जलाई ऐसे महान क्रांतिकारी, व्यवस्था परिवर्तन के अग्रदूत को उनके परिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि ! आपका जीवन दर्शन हम सबके लिए प्रेरणा हैं।


आपके दिखाए मार्ग पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिशन जनसेवा और न्याय की राह पर निरंतर अग्रसर है। समानता, सम्मान और स्वाभिमान ही सोनेलाल जी के विचार की पहचान है। प्रदीप कुमार मौर्य एड ने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल सामाजिक न्याय व व्यवस्था परिवर्तन के नायक थे। हम सभी को उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। दूसरी आजादी के महान नायक डा. सोनेलाल पटेल हम सभी के आदर्श हैं। डॉक्टर सोनेलाल पटेल हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत हैं, उनके बताए मार्ग पर चल कर ही समाज को मजबूत कर सकते हैं। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड पवन कुमार सिंह ने किया श्रद्धांजलि सभा में राजेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, टीटू गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, वी पी सिंह, दसरथ यादव, सुरेश सिंह, कामता प्रसाद यादव,नवीन पांडेय, शाहनवाज आलम ख़ान, आकृति निर्भया, शैलेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment