लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: संदिग्ध परिस्थि में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विशाल गुप्ता बीजपुर

• दो बच्चो के सर से मां का साया उठा, मां को याद कर रो-रो कर बच्चो का बुरा हाल

बीजपुर (सोनभद्र) स्थनीय थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत बीजपुर के टोला पुनर्वास में रविवार शाम को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका पत्नी आशीष कुमार उम्र 25 वर्ष किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने रूम में पंखे में साड़ी के फंदे से लटक गई। उस समय घर पर कोइ नही था बच्चे बाहर खेल रहे थे। किसी काम से रिस्तेदारी की आई ननद घर में गई तो देखी की भाभी फंदे से लटक रही है। यह दृश्य देख ननद के पाव तले जमीन खिसक गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोगो की मौके पर भिड़ जुट गई। सूचना पर घर के अन्य परीजन मौके पर पहुंच कर लोगो ने फांसी के फंदे से उतार कर आनन- फानन में रिहंद धनवंतरी चिकित्साल्य ले गए जहां डाक्टर जाचोपरांत मृत घोषित कर दिए। मौत की खबर सुन परिजनो में चीखपुकार मच गई।

पुलिस ने की अग्रीम कार्यवाही, बच्चों का रोल रो कर बुरा हाल

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पाकर कर विवाहिता के माईका पक्ष के लोग देर रात मौके पर पहुंच गए।मृतिका का माईका डिबुलगंज अनपरा में है। मृतिका अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गईं पहला पुत्र प्रिंस 6 वर्ष व दूसरा प्रियांसु 4 वर्ष का है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मृतिका के पति आशीष कुमार के तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment