म्योरपुर राजाराम
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में पशु तस्करी एवं अवैध पशु वाहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना म्योरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है तथा अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के व क्षेत्र अधिकारी दूध्धी राजेश कुमार राय की कुशल निर्देशन में थाना म्योरपुर कमल नयन दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक पशु तस्कर को गिरफ्ता कर एक पिकअप बोलेरो बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि को पुलिस टीम म्योरपुर ब्लॉक के पास से पिकअप वाहन नंबर Jho3z 1933 को रोका वाहन में छह जानवरों को क्रूरता पूर्वक लड़कर वाराणसी के लिए लिये ले जाया जा रहा था इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त शाहिद अंसारी (उम्र 25 वर्ष)पुत्र अयूब अंसारी निवासी गिरजापुर थाना औड़री जनपद सूरजपुर (छत्तीसगढ़) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा अभियुक्त इवरार अंसारी पुत्र इसहक अंसारी निवासी कौरवाड़ीह थाना गढ़वा जनपद गढ़वा (झारखंड) फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है इस मामले में थाना म्योरपुर पुलिस ने मुकदमा आराजी संख्या 142/25 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह (चौकी प्रभारी लिलासी), हेड कांस्टेबल अतुल कुमार यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार वर्मा, एवं कांस्टेबल सुधीर चौधरी शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में पशु तस्करी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे सख्ती के साथ जारी रहेगा।












