राजाराम म्योरपुर
म्योरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिला सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज 5.0” के क्रम में थाना म्योरपुर पुलिस ने कि ताबतोड़ कार्यवाही। इस अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में म्योरपुर की एण्टी रोमियो टीम ने गुरूवार को म्योरपुर क्षेत्र में गस्त के दौरान उदंड मनचलों व शोहदों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कुछ युवक महिलाओं बालिकाओं एवं नवयुवतियों को देखकर अश्लील इशारे व अभद्र गाने गाते हुए पाए गए। जिनके कृत्य से आस-पास उपस्थित महिलाएं एवं छात्राएं असहज महसूस कर रही थीं। जिसको लेकर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 3 उचंको को जेल भेज दिया।












