म्योरपुर राजाराम
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बारामदगी हेतु सी ई आई आर पोर्टल पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र पर प्रभाव की कार्रवाई करते हुए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकार राजेश कुमार राय के नेतृत्व में म्योरपुर थाना क्षेत्र के इलाकों में गुम या चोरी हुई तीन मोबाइल को प्राप्त कर उसके असली मालिकों को सोपा गया। वही मोबाइल धारकों के चेहरे खिल उठे और मोबाइल पा कर लोगों ने पुलिस वालों को धन्यवाद दिया जहां मन ही मन में गदगद दिखे।

मोबाइल पानने के बाद मोबाइल धारक 1-प्रभात गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता निवासी म्योर पुर ,2-जवाहरलाल पुत्र राम लखन करहिया। 3-विश्वनाथ पुत्र कोदू घी वही ने बताया कि मोबाइल मिलने की हम लोगों ने कम आशा किए थे लेकिन पुलिस की मदद से उन्हें खोई हुई मोबाइल को फिर से वापस मिल गया।
म्योरपुर थाना प्रभारी कमल नारायण दुबे ने बताया कि वैध कागजात के आधार पर वास्तविक धारकों को उनका मोबाइल सुपुर्द किया गया मोबाइल चोरी रोकने के लिए पुलिस का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा और कहां की इस कार्य से क्षेत्र की जनता का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ेगा।











