सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर त्योहार को देखते हुए यातायात नियमों को सुधारने व सुचारू रूप से चालू रहने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए रेणुकूट में पिपरी पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह अभियान क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देश पर पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय और रेणुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह की टीम द्वारा चलाया गया।

अभियान के तहत पुलिस टीम ने सड़कें के किनारे खडे दो पहिए वाहनों की भी जांच कर चेतावनी दी और काली फिल्म हटाकर यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। क्षेत्राधिकारी ने बताया की सड़क के दोनों साईड खरिदारी करने आये ग्राहक अपनी बाईक सड़कों पर लगाकर खरिदारी करते हैं जिससे आए दिन जाम की संभावना बनी रहती है जिसको देखते पुलिस टीम के द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।












