उदय चंद गुर्जर/बीजपुर
बीजपुर/सोनभद्र। बीजपुर पुलिस द्वारा गुरुवार को
विद्यार्थियों और ग्रामीणों को भारत के नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने आईटीआई नकटू, अंबेडकर इंटर कॉलेज रजमिलान के विद्यार्थियों सहित ग्राम पंचायत जरहां के चेतवा मोड़, बीजपुर मार्केट और ग्राम पंचायत नेमना के ग्रामीणों को वर्तमान में लागू तीनों नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस टीम ने इन कानूनों के प्रमुख बिंदुओं को सरल भाषा में समझाते हुए आमजन को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया, साथ ही लोगों को जानकारी के लिए पंपलेट भी वितरित और चस्पा किए गए। इस दौरान उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल उमावती तथा कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता मौजूद रहे।











