म्योरपुर राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी में रविवार को सुबह लगभग 10:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहां बीजपुर मुर्धवा मार्ग पर एक ट्रक ने मंजू पिता पतिराज लगभग 25 वर्ष को कुचल दिया और ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार होना चाह तभी लगभग 6 किलोमीटर जाते ही ट्रक पलट गई जबकि ट्रक में लकड़ी व फोटा लदा हुआ था जहां छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से सेमर का बूटा लेकर रेणुकूट जा रह था जबकि हादसे में युग के दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और आश्रम मोड़ से दूधी की ओर भागने लगा वहीं कोतवाली दूधी सीमा के मंगरु मोड पर चालक राजेश यादव ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पुलिया के पास पलट गया चालक को कोई चोट नहीं आई उसने बताया कि अंजन रास्ते पर तेज मोड और अधिक गिरफ्तार के कारण ट्रक पलट गया।

जहां पीआरबी पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को म्योरपुर थाने ले आई जहां घायल युक्ति को सबसे पहले म्योरपुर सी एच सी में भर्ती कराया गया वहीं चिकित्सों ने जिला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वही सीएचसी अधीक्षक म्योरपुर ने बताया की युक्ति की स्थिति काफी गंभीर है।











