लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोशभद्र-: जेल निरीक्षण ने बतायां, सोनभद्र जेल में 804 हैं बंद, विचाराधीन 618, सिद्ध दोष 186 थे: न्याधीश शैलेंद्र

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

कमाल अहमद/सोनभद्र

• कैदियों के बीच आयोजित किया विधिक जागरूकता शिविर, पाकशाला, पाठशाला, नवनिर्मित महिला- पुरुष बैरक, चिकित्सालय, साफ़-सफाई का भी किया निरीक्षण

ओबरा (सोनभद्र) स्टेट मीडिया।जस्टिन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने सोमवार 15 सितंबर को जनपद कारागार सोनभद्र में बंद कैदियों से संवाद कर उनका हाल जाना। सिद्ध दोष कैदियों से एक-एक कर सजा के विरुद्ध अपील के बावत् बातचीत किया, उन्हें बताया कि यदि वह किन्हीं कारणों से प्राइवेट अधिवक्ता के माध्यम से अपील करने में सक्षम ना हो तो जेल अधीक्षक के माध्यम से सजा के विरुद्ध न्यायलय में अपील योजित कर सकते हैं।
जनपद कारागार सोनभद्र का निरीक्षण कर अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों की नियमानुसार सूचना संबंधित न्यायालय में देना सुनिश्चित करें।


निरीक्षण के दौरान बैरकों में कैदियों से मुलाकात कर निशुल्क विधिक सहायता, सजा याफ़्ता बंदियों के अपील के प्रावधानों के संबंध में, नियमित पेशी, खान-पान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बावत उन्हें बताया गया।निरीक्षण के दौरान अरुण कुमार मिश्रा जेल अधीक्षक एवं अरविंद कुमार सिन्हा जेलर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे, जेल में निरुद्ध बंदियों की कुल संख्या 804 थी जिसमें विचाराधीन बंदियों की संख्या 618 एवं सिद्ध दोष बंदियों की संख्या 186 थी। जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों को सलाह दी गई कि किसी प्रकार के शोषण का मामला हो तो लीगल एड क्लीनिक में अपनी शिकायत कर सकते हैं। न्यायाधीश श्री यादव ने बताया, कारागार में स्थित पाकशाला, पाठशाला, नवनिर्मित महिला- पुरुष बैरक, चिकित्सालय आदि का भी निरीक्षण किया गया। बैरक में साफ सफाई वह गर्मी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम को देखने के बाद बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा गया। किसी भी बंदी द्वारा किसी विशेष प्रकार की समस्या से अवगत नहीं कराया गया। आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर में बंदियों को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं तथा उनके अधिकारों की भी जानकारी दी गई।
उक्त जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राम सुलीन सिंह के आदेशानुसार यह निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment