लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: अजिरेश्वर धाम परिसर में कल होगा शिक्षकों का सम्मान समारोह

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विशाल गुप्ता/बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र)। विश्वकर्मा पूजा के पुनीत अवसर पर बुधवार को जरहा अजीरेश्वर महादेव मंदिर पर अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट जरहा के अध्यक्ष न्यास कर्ता राजेंद्र सिंह बघेल द्वारा शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित कर किया जाएगा।
शिक्षकों का यह सम्मान समारोह बीते कई वर्षों से पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म जयंती पर मनाई जाती रही हैं अपरिहार्य कारणों से इस वर्ष शिक्षक सम्मान समारोह बीते वर्ष के तिथि पर नहीं मनाया जा सका जिसकी वजह से यह कार्यक्रम आदिशिल्पी बाबा विश्वकर्मा के पूजनोत्सव अवसर पर आयोजित कर शिक्षकों का भव्य सम्मान किया जाएगा ।


परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि समाज व राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका रही हैं।एक श्रेष्ठ नागरिक के शिल्पकार शिक्षकों के आदर्श रहे भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन ने अपना जन्म जयंती शिक्षक के सम्मान दिवस के रूप में चुना।शिक्षकों की गरिमा ,महत्व को भगवान ने भी अपने से बड़ा माना जो यह पंक्ति सटीक साबित करती हैं,, गुरु गोबिंद दोऊ खड़े ,काके लागू पांव बलिहारी गुरु आपने गोबिंद दियो बताय,,गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है गढ़ी गढ़ी काढ़े खोट,अंतर हाथ सहार दे बाहर बाहर चोट।समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के भव्य सम्मान समारोह मेंआप सभी क्षेत्रवासी सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment