लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: खेत में काम करते समय सांप के काटने से किशोरी की मौत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

इंद्रेश पाण्डेय/सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के जाताजुआ गांव में मंगलवार की दोपहर एक किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अंजली (18) पुत्री शिवनाथ सिंह निवासी जाताजुआ,घर के समीप अपने खेत में बेदाम और मक्का की फसल संबंधित कार्य में लगी हुई थी, तभी अज्ञात विषैले सांप ने उसके बाएं पैर में काट लिया। परिजनों ने किशोरी को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि उन्होंने एंबुलेंस को घंटे भर पहले फोन किया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद किशोरी को निजी साधन से अस्पताल ले जाना पड़ा। मृतिका की मां दुलारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनी बेटी की मौत के बाद सदमे में हैं। अंजली अपने परिवार की तीन बहनों में सबसे छोटी थी और उसने हाल ही में पढ़ाई छोड़कर फिर से शुरू की थी।
अंजली सरकारी विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा थी।किशोरी के मौत से परिवार समेत गांव में शोक की लहर है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment