लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय

सोनभद्र में नाबालिग पीड़िता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने के आरोप में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि SP अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 829/2026 में फरार आरोपी विकास गुप्ता पुत्र राजकुमार उर्फ राजू गुप्ता निवासी टीचर्स कॉलोनी अंबेडकर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गली रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक, उस पर नाबालिग पीड़िता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध स्थापित करने का आरोप है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment