म्योरपुर(संवाददाता) राजा राम
सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र अंतर्गत 2 अक्टूबर को कई सरकारी दफ्तरों में मनाया गया लाल बहादुर शास्त्री व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस वही देखा जाए तो ब्लॉक मुख्यालय, थाना परिसर, रेंज परिसर, बनवासी सेवा आश्रम में भी कार्यक्रम हुआ वहीं दोनो महापुरुषों के चित्रों पर फुल चढ़ाए गए। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़, खण्ड विकास अधिकारी रामबिलास चौरसिया और एड़ियों पंचायत अंजय कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि दी। रेंज सन्तोष सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने भी पुष्प अर्पित किए। वही बनवासी सेवा आश्रम में भी बापू के कथनों को याद करते हुए अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर गोष्ठी हुई।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने खादी अपनाने को कहा वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा स्वच्छता और शास्त्री जी की सादगी व ईमानदारी के आदर्शो को अपनाने पर जोर दिया।











