विकास दत्त मिश्रा वाराणसी

वाराणसी। बड़ागांव के कुड़ी नाले से एक सड़क जो सत्तनपुर होते हुए हाथी, जंसा वाया वाराणसी पहुंचने का आसान और छोटा रास्ता है जिस पर हजारों लोगों का रोज का आना-जाना हैं। इस रास्ते को जोड़ने वाली सड़क का हाल बहुत ही बेहाल है जिस पर पैदल चलने पर भी आदमी गिर जाता है वहीं दो चक्का वाहन वाले अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं।










