रोशन शर्मा/सोनभद्र
सोनभद्र। स्थानीय अनपरा तापीय परियोजना के प्रदूषण और अव्यवस्थाओं के चलते नगरवासी आज घोर संकट और असुविधा का सामना कर रहे हैं। परियोजना के निरंतर धुआँ, राख, जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण के कारण स्थानीय नागरिकों के जीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है, जो भारतीय संविधान में प्रदत्त स्वस्थ जीवन के अधिकार (अनुच्छेद 21) का स्पष्ट उल्लंघन है।

स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं पर्यावरण कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार शिकायतों के बावजूद ना तो परियोजना प्रबंधन और ना ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही की गई है। इससे आम जनमानस में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।











