लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: चोपन पुलिस की कामयाबी, साइबर ठगों के मंसूबों पर फिरा पानी, ₹1,22,631 की पूरी रकम पीडि़त को कराया वापस

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/सोनभद्र

सादर अवगत कराना है कि वादी संत कुमार पुत्र ईश्वर प्रसाद निवासी ग्राम जमुअल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा छलपूर्वक ₹1,22,631/- (एक लाख बाइस हजार छह सौ इकतीस रुपये) की साइबर ठगी की घटना कारित की गई थी। उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई

चोपन(सोनभद्र)। जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई।

साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक/संस्था से त्वरित ई-मेल पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप पीड़ित की फ्रॉड हुई संपूर्ण धनराशि ₹1,22,631(एक लाख बाइस हजार छह सौ इकतीस रुपये) सफलतापूर्वक उसके मूल खाते में वापस कराई गई।

साइबर टीम का विवरण-

  1. श्री अखिलेश कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र।
  2. म0का0 प्राची शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र।
  3. म0का0 शैलजा सिंह, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र।

साइबर अपराध से बचाव के उपाय:

  • किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर स्वयं को बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें।
  • किसी भी अज्ञात लिंक/एप को डाउनलोड करने या क्लिक करने से बचें।
  • बैंक से संबंधित कार्य केवल आधिकारिक वेबसाइट/ऐप या शाखा के माध्यम से ही करें।
  • अपने मोबाइल/ईमेल पर आने वाले ट्रांजेक्शन अलर्ट को नियमित रूप से जांचते रहें।

♦️किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment