लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: पिपरी में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट । भारत की जनगणना 2027 के सफल आयोजन को लेकर नगर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर पंचायत कल्याण मंडप भवन पिपरी तथा राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी अधिकारी बी.एन. कुशवाहा की देखरेख में प्रशिक्षकों की टीम ने जनगणना की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षक आनंद चौबे, अमरेश चंद्र, अखिलेश चंद्र, राज, मनीष सिंह और ऋतेश्वर सिंह ने प्रतिभागियों को जनगणना के प्रथम चरण में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना का पहला चरण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें घर-घर जाकर आंकड़ों का संकलन किया जाता है। इस दौरान प्रत्येक परिवार की सही और सटीक जानकारी एकत्र करना आवश्यक होता है, जिससे सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में प्रगणकों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करने, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि किस प्रकार आमजन से संवाद स्थापित कर सही जानकारी प्राप्त की जाए। प्रभारी अधिकारी बी.एन. कुशवाहा ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ संपन्न करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक सुरेश पांडेय और लेखपाल रंजय कुमार भी मौजूद रहेl प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और उन्हें आगामी कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment