लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक के परिजन को मिला दो लाख की सहायता राशि

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत युवक के परिजन को दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। मंगलवार को केनरा बैंक की रॉबर्ट्सगंज शाखा में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी मण्डल के बैंक अधिकारी बुलुसू पवन कुमार एवं लीड बैंक के अधिकारी ने मृतक के पिता को बीमा दावा राशि का चेक सौंपा। सिद्धिकला क्षेत्र के भदोही गांव निवासी रविन्द्र की 30 सितंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान 4 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई थी। बताया गया कि रविन्द्र ने करीब 3 वर्ष पूर्व बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा कर बीमा कराया था। मृत्यु के बाद परिजनों ने बीमा दावा प्राप्त करने के लिए बैंक से संपर्क किया। आवश्यक विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बैंक प्रबंधन ने दावा स्वीकृत कर मृतक के पिता सीताराम को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर वाराणसी मण्डल के अधिकारी बुलुसू पवन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कठिन परिस्थितियों में बड़ी राहत साबित हो रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना से जुड़ने की अपील की। शाखा प्रबंधक विश्वदीप मिश्रा ने बताया कि बेहद कम प्रीमियम में उपलब्ध यह योजना दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। कार्यक्रम में बुलुसू पवन कुमार , शाखा प्रबन्धक विश्वदीप मिश्रा, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र यादव, रोहित कुमार शर्मा,पवन कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, बैंक मित्र शक्ति पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment