विकास दत्त मिश्रा वाराणसी
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी, हिमांशु नागपाल द्वारा सोमवार को विकासखंड बड़गांव के सभागार में बैठक किया गया जिसमे विद्यालयों के कक्ष की स्थिति, छात्रों की स्कूलों में उपस्थिति ,आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार, वितरण, अपात्र अंत्योदय कार्ड धारकों का राशन कार्ड निरस्तीकरण, बिजली, सड़क जल जीवन मिशन, ग्राम पंचायत में सफाई RRC सेंटर का संचालन, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग की पेंशन आदि के विषय में ग्राम प्रधानों से संवाद कर मूल्यांकन किया गया इसके पश्चात महोदय द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना, टीवी मुक्त पंचायत, फैमिली आईडी फार्मर आईडी, पीएम सूर्य घर में वंचित परिवारों को लाभान्वित करने हेतु प्रधानों का उत्साह वर्णन करते हुए अपील की गई।

कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार पवन सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार, देवेंद्र कुमार ओझा, सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी राकेश यादव, खंड विकास अधिकारी बड़ागांव उमेश कुमार कौशल ब्लॉक व तहसील स्तर के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी तथा समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।










