उदय चन्द गुर्जर/बीजपुर
बीजपुर /सोनभद्र। बेरोजगारी की मार से पीड़ित युवक काम करने के उद्देश्य से ठेकेदार व गांव के कई साथियों संग मजदूरी करने शहर गया था और ठेकेदार व सुपरवाइजर की लापरवाही से युवक कार्यस्थल से लापता हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम नेमना निवासी उमेश कुमार गुप्ता पुत्र गुल्लू बाबू गुप्ता उम्र लगभग 19 वर्ष (अविवाहित) ने गांव के कुछ साथियों के साथ ठेकेदार के कहने पर दिनांक 17 सितम्बर को गुजरात में अहमदाबाद शहर के थाना क्षेत्र साबरमती अंतर्गत वैष्णोदेवी मंदिर के समीप काम करने गया था और शिवालिक क्षेत्र में कार्य के दौरान ही कहीं गायब हो गया । परिजनों उन्होंने ने बताया कि उमेश का दिमागी हालात थोड़ा कमजोर है जिसके बारे में ठेकेदार को बताया गया था और सभी साथियों के साथ रखने व काम करवाने के लिए चेताया गया था किंतु उनकी लापरवाही से ही लड़का 20 सितंबर को लापता हो गया। पता न चलने से बेटे की चिंता घर वालों को दिनो दिन सता रही है जिसके खोजबीन को मददगार बनाने के लिए उमेश के पिता ने दस हजार रुपए का इनाम भी रखा है। संबंधितों द्वारा बताया गया कि उक्त उमेश कुमार ने साइड/कार्यस्थल पर काम करने गया था और अचानक लापता हो गया। जिसके तलाश के लिए अब परिजन कई जगह भटक रहे हैं किंतु लड़के का कोई सुध नहीं मिल रहा है।











