लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, खराब ट्रक से टकराई थी बाइक, वाराणसी ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर (संवाददाता) राजाराम

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार सुबह वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पाड़री ग्राम पंचायत के बराई डांड टोला निवासी कृष्ण गोपाल यादव (29 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम कृष्ण गोपाल बाइक से बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर जा रहे थे। आश्रम मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया।

परिजन उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कृष्ण गोपाल ने दम तोड़ दिया। युवक एक निजी इंग्लिश स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का कार्य करते थे। सड़क किनारे खड़े खराब वाहनों से हादसे का खतरा स्थानीय लोगों ने बताया कि बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर खराब होने के बाद कई बार ट्रक सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं।

रात के समय इन वाहनों पर पर्याप्त संकेतक या लाइट नहीं होने से पीछे से आने वाले वाहन चालकों को इनका पता नहीं चल पाता। लोगों ने संबंधित विभाग और वाहन चालकों से सड़क किनारे खड़े खराब वाहनों के पीछे उचित संकेतक, रिफ्लेक्टर और लाइट लगाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment