लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज रेणुकूट में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 40 से अधिक अभिभावकों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। संगोष्ठी का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दयानन्द शुक्ल व उप-प्रधानाचार्य श्री विजय भागवत पाटिल ने सभी अभिभावकों के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा प्रभारी शिक्षक व संयोजक हरेन्द्र द्विवेदी ने संगोष्ठी की रूपरेखा व उद्देश्यों से परिचित कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों व अभिभावकों को संयुक्त रूप से प्रयास करना होगा साथ ही आषा व्यक्त की सभी अभिभावक अपने पाल्य व पाल्या की शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों का आंकलन करेंगे और नैतिकता व सामाजिकता का पाठ भी पढ़ाएंगे।

उप-प्रधानाचार्य जी ने डिजिटल संसाधनों के सदुपयोग व दुरूपयोग के विषय में विस्तार से समझाया। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों व शिक्षकों के बीच विचारों तथा सुझावों का आदान प्रदान हुआ। शिक्षकों ने अभिभावकों के सभी प्रश्नों का संतुष्टिपरक उत्तर दिया। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि उनके सुझावों पर निष्चित रूप से विचार किया जाएगा।
डॉ. बबलू कुमार भट्ट द्वारा संचालित एवं सूक्ष्म जलपान के साथ सम्पन्न होने वाली इस संगोष्ठी में समन्वयक सुधीर कुमार नायक, ब्रम्हानन्द राम त्रिपाठी, बलबीर सिंह तथा कार्यालय अधीक्षक नीरज सिंह के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment