
अनपरा। थाना अनपरा अंतर्गत बुधवार की शाम औड़ी-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास कैम्पर और टेलर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैम्पर चालक विकास सोनी (35) पुत्र शिवाकांत सोनी, निवासी रेणुसागर मोड़, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल चालक को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया जहां से वाराणसी ज़िला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।












