लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

नशे के सौदागरों पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, म्योरपुर में 38.83 लाख की संपत्ति फ्रीज

---Advertisement---

-NDPS एक्ट के तहत मकान, बैंक खाते, बाइक और ट्रैक्टर पर लगी रोक; जिले में अब तक पांच मामलों में 5.32 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त/फ्रीज


सोनभद्र। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने NDPS एक्ट के एक मामले में अभियुक्ता की करीब 38.83 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना म्योरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 40/2026, धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act से संबंधित अभियुक्ता मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना, निवासी कुण्डाडीह, टोला चन्द्रभान नगर, थाना म्योरपुर, हाल निवासी पूर्वी परासी, थाना अनपरा की संपत्तियों के खिलाफ धारा 68F(2) NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई। सक्षम प्राधिकारी/न्याय निर्णायक प्राधिकारी, SAFEMA/NDPS Act, नई दिल्ली के समक्ष 1 अक्टूबर 2026 को संपत्तियां फ्रीज कराई गईं।
फ्रीज की गई संपत्तियों में प्लाट संख्या 1047 पर निर्मित मकान जिसकी कीमत 29,14,339 रुपये, दो बैंक खातों में जमा क्रमशः 25,463.52 रुपये और 4,78,891 रुपये, टीवीएस मोटरसाइकिल UP64AR9297 की कीमत 40 हजार रुपये तथा सोनालिका ट्रैक्टर UP64AR1634 की कीमत 4,25,000 रुपये शामिल हैं। इन सभी की कुल कीमत 38,83,693.52 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्ता के खिलाफ म्योरपुर थाने में वर्ष 2022 में NDPS एक्ट, वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट, वर्ष 2026 में पुनः NDPS एक्ट, रॉबर्ट्सगंज थाने में NDPS एक्ट तथा अनपरा थाने में वर्ष 2017 में गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।

– जिले में पांच मामलों में 5.32 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज

सोनभद्र पुलिस के अनुसार NDPS एक्ट की धारा 68E एवं 68F के तहत जिले में अब तक 05 प्रकरणों में कुल 5 करोड़ 32 लाख 39 हजार 695.52 रुपये की संपत्ति जब्त/फ्रीज की जा चुकी है। इनमें रॉबर्ट्सगंज के दो मामलों में क्रमशः 4 करोड़ 50 लाख 13 हजार 541 रुपये तथा 1 लाख 08 हजार 156 रुपये, अनपरा के हेरोइन प्रकरण में 26 लाख 62 हजार 165 रुपये, शक्तिनगर के मामले में 15 लाख 72 हजार 140 रुपये और म्योरपुर के वर्तमान मामले में 38 लाख 83 हजार 693.52 रुपये की संपत्ति शामिल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनके द्वारा अर्जित अथवा संबंधित संपत्तियों पर भी प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सोनभद्र पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment