लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

भारी वर्षा एवं जलभराव के चलते 25 अगस्त को स्कूल बंद : BSA

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय सोनभद्र

सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी व्दारा 25 अगस्त को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

लगातार बारिश के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की कई सड़कों पर पानी भर गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी एवं जोखिम की आशंका को देखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने दें और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें। वहीं, विद्यालय प्रबंधन को भी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment