लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

शक्तिनगर पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में 4 आरोपियों को दबोचा, 9 बैटरियां बरामद

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

• कृष्णशिला खदान के सब स्टेशन से चोरी हुई थीं बैटरियां, वायरलेस का बक्सा चोरी करने का मामला भी आया सामने

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक्साइड कंपनी की नौ बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 12 और 13 अक्टूबर की रात कृष्णशिला खदान के सीएचपी एरिया स्थित सब स्टेशन सी से बैटरियां चोरी की थीं। इसके अलावा पूछताछ में कृष्णशिला खदान की पहाड़ी से वायरलेस का बक्सा और उसमें रखा सामान चोरी करने की बात भी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 अक्टूबर को शक्तिनगर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चोरी की घटनाओं की रोकथाम में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बीना चौकी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गईं नौ बैटरियों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद बैटरियां दो बोरों में रखी गई थीं। मौके पर बुलाए गए वादी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बैटरियों की पहचान अपनी चोरी गई बैटरियों के रूप में की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखनन्दन कुमार निवासी डफाली टोला बीना, रोशन निवासी डफाली टोला बीना, चेतन सिंह निवासी कोटा बस्ती और हंस लाल साकेत निवासी सुहिरा, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

वायरलेस का बक्सा चोरी करने की बात भी कबूली
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 5 सितंबर की रात कृष्णशिला खदान की पहाड़ी से वायरलेस का बक्सा और उसमें रखा सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान एक कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस के मुताबिक, संबंधित कबाड़ी का नाम प्रकाश में आया है और उसकी तलाश की जा रही है।

इस मामले में थाना शक्तिनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 182/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ई) और 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, वायरलेस का बक्सा चोरी करने के मामले में मुकदमा संख्या 169/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिका कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, कांस्टेबल सत्यम सरोज, विजय प्रताप, अमृतलाल, आशीष मिश्रा और कमल शामिल रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment