लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---


अनपरा। थाना अनपरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने मु0अ0सं0-188/2026, धारा 69 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर वादिनी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में शादी से इनकार करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष विश्वकर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा, निवासी सोफीपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जयशंकर राय, चौकी प्रभारी रेनुसागर तथा हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव की भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment