लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

श्रावण मास के अंतिम सोमवार अजीरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर/जरहा

बीजपुर(सोनभद्र) । श्रावण मास के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जरहा स्थित अजीरेश्वर महादेव मंदिर, झंडेश्वर धाम, रिहंदेश्वर, बेड़ियां हनुमान मंदिर और प्राचीन दुदहिया माता मंदिर सहित गांव-कस्बों के मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। उमस भरी गर्मी और बारिश के बावजूद शिवभक्तों की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। नागेश्वर धाम सिंदूर टीका से विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कांवरियों ने जल भरा और सैकड़ों की संख्या में डीजे की भक्ति धुनों के बीच दोपहिया, चारपहिया वाहनों तथा पदयात्रा के जरिए अजीरेश्वर महादेव धाम पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मार्ग और मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। बखरिहवा फ्रेंड क्लब के अध्यक्ष अमरेश तिवारी व सदस्यों ने कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की।

अजीरेश्वर धाम खैरी और झंडेश्वर धाम जरहा में हरिकीर्तन व भजन का आयोजन भी चलता रहा। अजीरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन-पूजन को सुगम बनाने के लिए मंदिर समिति के सदस्य व सेवादार पूरे दिन मुस्तैद रहे तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद और महाप्रसाद वितरित किया। अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के न्यासकर्ता/अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल, सुलोचना सिंह बघेल, श्वेता सिंह बघेल, मंदिर समिति के ब्रह्मजीत सिंह, तेजबली सिंह, गणेश शर्मा, सोनू मोदनवाल, राजकुमार सिंह, यशवंत सिंह, राहुल सिंह और श्यामसुंदर जायसवाल सहित पदाधिकारी व सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात की कमान थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मय फोर्स संभाली और पूरे दिन मंदिर परिसर में पुलिस बल मौजूद रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment