लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र: निगम ब्रदर्स की गायकी पर झूमे श्रद्धालु, रिहंदेश्वर धाम में भक्ति और संगीत का संगम

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर/जरहा

सोनभद्र/बीजपुर। 19 अक्टूबर की रात एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में मुंबई से आए निगम ब्रदर्स ने अपनी शानदार गायकी से ऐसा समां बांधा कि हजारों दर्शक और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।

इंडियन आइडल सीजन 11 के गायक जतिन निगम एवं दृष्टिबाधित गायक जय किशन की सुरीली प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय एवं उनकी पत्नी कीर्ति वार्ष्णेय तथा मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय ने किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत _’लेना होगा जनम हमें कई-कई बार’_ प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। दर्शक निगम ब्रदर्स की मनमोहक प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए।

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, ब्रजेश कुमार यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, मानव संसाधन विभाग के रोशन कुमार तथा मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी सहित एनटीपीसी के अनेक अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

20 अक्टूबर की शाम बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में सोनशक्ति स्टेडियम में रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा, जिसमें बेहतरीन आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएमएस के महामंत्री एस.एन. पाठक, मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन, अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता, रिंकेश उपाध्याय, भीष्म सिंह, सूरज प्रजापति सहित अनेक कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में टाउनशिप के सुरक्षा कर्मियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा बीजपुर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment