लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, सफाई व फॉगिंग पर जोर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

• हाई-रिस्क गांवों में विशेष अभियान, 13 अक्टूबर तक 50 वार्डों में हुई फॉगिंग

सोनभद्र 13 अक्टूबर। जनपद में एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं संबंधित विभाग हाई-रिस्क गांवों में माइक्रोप्लान के तहत साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, हैंडपंपों की मरम्मत और जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। साथ ही बुखार, कुष्ठ, फाइलेरिया और टीबी के मरीजों के चिह्नीकरण पर जोर दिया जा रहा है।

13 अक्टूबर तक विद्यालयों में 603 जागरूकता रैलियां, 272 प्रभात फेरियां और 271 ग्रामसभा बैठकें आयोजित की गईं। इसके अलावा 1,651 स्थलों पर झाड़ियों की कटाई, 1,220 हैंडपंपों और 481 चबूतरों की मरम्मत कराई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में 774 और शहरी क्षेत्रों में 505 नालियों की सफाई की गई। वहीं, 144 वार्डों के लक्ष्य के सापेक्ष 50 वार्डों में फॉगिंग कराई गई।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को शेष लक्ष्यों को समय से पूरा करने, नियमित निगरानी रखने तथा साफ-सफाई, फॉगिंग और जन-जागरूकता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment