लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

आईआईटी दिल्ली के शैक्षणिक भ्रमण पर सोनभद्र के 160 विद्यार्थी रवाना, DM ने दिखाई हरी झंडी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

सोनभद्र। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद के चार पीएम श्री विद्यालयों के 160 छात्र-छात्राओं का दल रविवार को पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर आईआईटी दिल्ली के लिए रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

इस भ्रमण में राजकीय इंटर कॉलेज कोन, राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी और राजकीय इंटर कॉलेज चपकी के 40-40 विद्यार्थी शामिल हैं। 25 से 29 अक्टूबर तक चलने वाले भ्रमण के दौरान विद्यार्थी आईआईटी दिल्ली, नेहरू प्लैनेटेरियम, राष्ट्रपति भवन और नेशनल साइंस सेंटर सहित अन्य शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।

डीएम और सीडीओ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण से बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान मिलता है, वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और उच्च शिक्षा व बेहतर करियर के प्रति प्रेरणा मिलती है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अरविंद सिंह चौहान को भ्रमण का नोडल अधिकारी नामित किया है। विद्यालयों के शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ भेजे गए हैं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment