विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी
फूलपुर,वाराणसी। डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन के अवसर पर अभ्युदय सेवा समिति एवं NIFA (नीफा) के संयुक्त तत्वावधान में अनमोल पॉली क्लिनिक, फूलपुर में 34वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कबीर चौरा ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, फूलपुर थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा, मुख्य अतिथि शैलेश पांडेय, जयप्रकाश दुबे, डॉ. संगीता दुबे, रविंद्र मिश्रा, मिथिलेश चौबे, सिंटू पांडेय, अमिताभ दुबे, प्रदीप दुबे, डॉ. राजेंद्र, धीरज पांडेय, बिपिन भट्ट, कौशल, राजन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
डॉ. रंगनाथ दुबे ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान जैसा पुनीत कार्य कर समाज के सामने मानवता और निःस्वार्थ सेवा की मिसाल पेश की। 60 साल की उम्र में भी डॉ. दुबे ने रक्तदान कर साबित किया कि सेवा की कोई उम्र नहीं होती। अभ्युदय सेवा समिति और NIFA की इस मानवीय पहल से समाज को रक्तदान एवं निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणादायी संदेश मिला।












