लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

खेत में दिखा 5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में सोमवार को देर शाम करीब 7 बजे सरोज पटेल के घर के समीप खेत में विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ देखते ही परिजन व ग्रामीण परेशान हो गए। घोरावल के भरौली गांव निवासी सरोज पटेल के खेत में सोमवार की शाम मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार को दी। उनके निर्देश पर वन दरोगा राजन मिश्रा, वन दरोगा सुरेन्द्र कुमार, वन दरोगा देवेन्द्र कुमार व वनकर्मी ओम प्रकाश विश्वकर्मा तत्काल भरौली गांव पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को बोरे में बंद कर गाड़ी में रखा गया। वन विभाग की टीम ने देर शाम 8 बजे भरौली गांव में स्थित बेलन नदी में मगरमच्छ को ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम को भरौली गांव में भेजकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कराया गया। मगरमच्छ 5 फीट लम्बा मादा था, जिसे देर शाम बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment