लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: परोपकार सेवा समर्पण समिति द्वारा स्कूली बच्चों में किया गया वस्त्र कॉपी पेंसिल व मिष्ठान का वितरण

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विक्की यादव/सोनभद्र
रेणुकूट। स्थानिय क्षेत्र में कार्य कर रही परोपकार सेवा समर्पण समिति रेणुकूट सोनभद्र द्वारा कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ट्रेनिंग के अंतर्गत लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब से आए हुए छात्र शाद्वल यादव ने परोपकार सेवा समर्पण समिति के सदस्यों के साथ सोनभद्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम सभा कटौंधी के लोगों से मिलकर यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया तथा लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। परोपकार सेवा समर्पण समिति द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों में से मुख्य कार्य सोनभद्र के प्रत्येक ग्राम सभा के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पठन-पाठन का सामग्री वितरित करने की कड़ी में ग्राम सभा कटौंधी के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय बिच्छी दण्डी स्कूल पर बुलाकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा नियमित स्कूल आने हेतु प्रेरित करने के लिए बच्चों को टी-शर्ट, कॉपी, पेंसिल, समोसा, चॉकलेट, बिस्कुट तथा गिफ्ट आइटम वितरित किया। इस कार्यक्रम में श्री हेमंत लोढ़ा जी द्वारा बच्चों के मनोबल बढ़ाने हेतु कई कार्यक्रम करवा कर उनको पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में परोपकार सेवा समर्पण समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार यादव के साथ सचिव महेंद्रनाथ आर्य संरक्षक कल्पना शुक्ला , आनंद शुक्ला, सत्यनारायण अनूप चौबे, ममता, श्रद्धा ,कीर्ति, युक्ता ,धनपति ,अदिति, सृष्टि, आदि सदस्यों के साथ पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण प्रसाद जी उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment